श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 15 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ़्तार

ईदुल अमीन
डेस्क: श्रीलंका की नौसेना ने कथित तौर पर श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार कर लिया है। बताते चले कि इस गिरफ़्तारी को लेकर श्रीलंका ने इस साल अब तक 74 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार किया है।

बयान के अनुसार, जाफना के डेल्फ्ट द्वीप में चले इस अभियान में 15 भारतीय मछुआरों की गिरफ़्तारी हुई है। पिछले महीने भी श्रीलंका की नौसेना ने 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार कर लिया था। ये मछुआरे तमिलनाडु के रहने वाले हैं।











