मोबाइल को चार्जर में लगाते समय किशोर को लगा करंट, मौत से परिजनों मे हाहाकार
अनुराग पांडे
डेस्क: उत्तर प्रदेश के एटा में एक किशोर मोबाइल को चार्जर में लगा रहा था तभी अचानक किशोर बिजली करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में पिता मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुनावली निवासी किशन कुमार के 15 वर्षीय पुत्र रोहित की करंट लगने से मौत हुई है। पिता ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे घर पर मोबाइल को चार्जर में लगाते समय करंट लगा। इससे चीख निकली और जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे और गंभीर हालत में लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..