दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर हुआ खतरे के निशान के ऊपर

मो0 कुमेल
डेस्क: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान के ऊपर आ गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के बीच हथिनिकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से रविवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। माना जा रहा है कि अभी यमुना में पानी का स्तर और बढ़ेगा।

सेंट्रल वॉटर कमीशन (सीडब्लूसी) के डेटा के अनुसार, शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह 9 बजे के बीच जलस्तर 205.02 मीटर से बढ़कर 205.96 मीटर तक पहुंच गया है। रविवार शाम को इसके 206.7 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 जुलाई तक अत्याधिक बारिश का अनुमान पेश किया है।











