सीमा हैदर प्रकरण में डीजीपी दफ्तर से जारी हुआ अपडेट, सीमा के पास से 2 वीडियो कैसेट, 4 मोबाइल, 5 पाकिस्तानी पासपोर्ट, एक बिना इस्तेमाल किया अधूरे नाम वाला पासपोर्ट आदि हुआ बरामद

आनन्द यादव
डेस्क: पाकिस्तानी नागरिक से इंडियन बहु बनकर आने वाली सीमा हैदर के पास से पुलिस को कई आपत्तिजनक चीज़े बरामद हुई है। मामले में उत्तर प्रदेश डीजीपी कार्यालय की ओर से ग़ैरक़ानूनी तरीके से भारत पहुंची पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के मामले में अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के अनुसार कई आपत्तिजनक चीज़े सीमा हैदर को शक के घेरे में खड़ा कर रही है।

यूपी पुलिस ने कहा कि स्थानीय पुलिस की जांच में पाया गया है कि सीमा गुलाम हैदर और सचिन मीणा साल 2020 में ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते हुए संपर्क में आए थे। व्हाट्सऐप पर बातचीत के बाद उनके बीच करीबी बढ़ी और 10 मार्च 2023 को सीमा हैदर पाकिस्तान से और सचिन भारत से नेपाल पहुंचे जहां वे 17 मार्च तक काठमांडू में रहे। इसके बाद 13 मई 2023 को सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आई और रबूपुरा में सचिन के साथ किराए के मकान में रहने लगी।











