मुहर्रम के मद्देनज़र वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस उतरी सडको पर, हुई पैदल गश्त

ए0 जावेद
वाराणसी: मुहर्रम के मद्देनज़र वाराणसी पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन के निर्देशन पर आज वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने जमकर मिश्रित आबादी वाले इलाको में पैदल गश्त किया और संदिग्ध दिखाई दे रहे लोगो को रोका टोका। इस दरमियान लोगो में विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।












