असम: मवेशी चोरी के कथित आरोप में एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या, पुलिस जुटी जाँच में

शफी उस्मानी
डेस्क: असम के होजाई ज़िले में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दिये जाने का समाचार मिल रहा है। मृतक व्यक्ति के मानसिक बीमार होने के भी दावे किये जा रहे है। मृतक हिजबुर रहमान के साथ यह घटना शनिवार की देर रात लंका पुलिस थाने के तहत बामुन गांव की है। लंका पुलिस स्टेशन के अधिकारी सुभाष बैश्य ने फोन पर बातचीत में इस घटना की पुष्टि किया है।

वहीं गांव के एक शख़्स ने बताया कि मृतक को गांव के कुछ लोगों ने उस वक़्त पकड़ा जब वह एक व्यक्ति के कैटल शेड से मवेशी चुराने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने उसे बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।











