कानपुर पुलिस हिरासत में युवक की मौत प्रकरण में एसीपी द्वारा जांच का हुआ आदेश, चौकी इंचार्ज और जिम संचालिका सहित 8 पर मुकदमा हुआ दर्ज

आदिल अहमद
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत प्रकरण में एसीपी द्वारा जांच का आदेश हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने घटना की निष्पक्ष जांच के लिए जांच एसीपी बाबूपुरवा संतोष कुमार सिंह को सौंपी है। बताते चले कि कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दिनेश सिंह (50) की मौत हो गई थी।

जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पूरे थाना परिसर में छह उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें वीडियो के साथ साथ ऑडियो भी रिकॉर्ड होता है। जांच में इन कैमरों की फीड को शामिल किया जाएगा। जांच की निगरानी टीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार और समय-समय पर समीक्षा जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी खुद करेंगे।











