अकीदत से मनाया गया हजरत अनवार अल्लाह का उर्स मुबारक
आदिल अहमद
खागा। चिश्तिया निजामिया सिलसिले के हजरत शाह अनवारुल्लाह अली रहमतुल्ला अलैह का दो दिवसीय उर्स मुबारक रविवार को अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाया गया। उर्स मुबारक में दूर दराज से आए श्रद्धालु जायरीन ने बाबा की मजार अकदस पर गुलपोशी, इत्रपोशी, और चादरपोशी कर मन्नतें मांगी।
खागा के मोहम्मदपुर गौंती गांव स्थित हजरत अनवार उल्लाह शहामत रहमतुल्ला अलैह के 42 में उर्स मुबारक में सफवी निजामी चिश्तिया सिलसिले के बुजुर्ग और मजार ए पाक के गद्दी नशीन हजरत शाह अमानतुल्लाह, सैयद सोहैल अख्तर ने जायरीनों के लिए विशेष दुआ की।
रविवार को दूसरे दिन उर्स मुबारक का आगाज कलामे पाक की तिलावत (पाठ) से हुआ। दोपहर की नमाज के बाद संयोजक हामिद अली के घर से चादर और गागर का जुलूस निकला। नागपुर से आए कव्वाली एजाज निजामी की टीम ने, हम्द, नात और मनक़बत कलाम के रूप में पेश किये तो अकीदतमंद बाबा की मोहब्बत में झूम उठे।
शाम की नमाज के बाद कुल शरीफ की नजर पेश की गई, हजरत अमानतुल्लाह शाह ने बाबा की दरगाह पर आए सभी जायरीनों के हक में दुआ ए खैर की। अकीदतमंदों को शीरीनी का प्रसाद बांटा गया। देर शाम तक श्रद्धालु और जायरीन बाबा की मजार पर चादर इत्र फूल पेश कर दुआए और मन्नतें करते रहे।
उर्स में विशेष रूप से निजामी चिश्ती सिलसिले के अर्सलान करीमी, हामिद अली, एहतिशाम अहमद, प्रदीप तिवारी, तौफीक आलम , मजहर खान , आजम खान , शाहिद मुख्तार , सैफी, जावेद , जैनुल, शाह कैफ , शाह जैब, मोहम्मद नबील , आदि उपस्थित रहे ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..