लीबिया में आये विनाशकारी तूफ़ान में 10 हज़ार लोग लापता, 1500 शव हुवे बरामद
आफताब फारुकी
लीबिया में मंगलवार को विनाशकारी तूफ़ान और बाढ़ आने से अब तक 1500 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही कम से कम दस हज़ार लोग लापता बताए जा रहे हैं। अब तक 1500 लोगों के शव बरामद हुए हैं। पूर्वी लीबिया की सरकार में मंत्री हिशम चिकौत ने मीडिया को बताया है कि ‘मैंने जो देखा, वो दंग करने वाला था। ये सुनामी जैसा था।’
इस विनाशकारी तूफ़ान ने लगभग एक लाख लोगों की आबादी वाले लीबिया के डेरना शहर को दो बांधों और चार पुलों के गिरने के बाद पानी से भर दिया है। इसमें दस हज़ार लोगो के लापता होने की संभावना जताया गया है। वही अब तक 1500 शव बरामद हुवे है। अंतरराष्ट्रीय संस्था रेड क्रेसेंट के मुताबिक़, डेनियल नामक इस तूफ़ान के चलते कम से कम दस हज़ार लोगों को लापता के रूप में दर्ज किया गया है। रविवार को आने वाले इस तूफ़ान ने पूर्वी शहरों बेंगाज़ी, सौसा और अल-मर्ज को भी प्रभावित किया है।
लीबिया के उड्डयन मंत्री एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स समिति से जुड़े चिकौत ने मीडिया को बताया है कि दक्षिण डेरना में दो बांधों के गिरने से शहर का बड़ा हिस्सा समंदर में खिंचा चला गया। उन्होंने कहा है कि ‘एक बड़ा रिहाइशी इलाका तबाह हो गया है। पीड़ितों की संख्या बहुत ज़्यादा है जो हर घंटे बढ़ती ही जा रही है। फिलहाल 1500 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। दो हज़ार अन्य लोग लापता हैं। हमारे पास सटीक आंकड़े नहीं हैं। लेकिन ये विनाशकारी आपदा है।’
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..