लीबिया में आये विनाशकारी बाढ़ में 5300 लोगों की मौत, करीब 10 हजार लोग हैं लापता

मो0 शरीफ
डेस्क: लीबिया में बाढ़ अपना कहर बरपा रही है। हर ओर त्राहि त्राहि मची है। बताते चले लीबिया में विनाशकारी तूफान डेनियल के बाद आई बाढ़ ने डेरना शहर में भीषण तबाही मचाई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा के मुताबिक, डेरना में मरने वालों की संख्या 5300 से अधिक हो गई है। पहले एंबुलेंस प्राधिकरण ने मरने वालों की संख्या 2300 बताई थी। वही अब तक 1500 शव बरामद हुए है।

अंतरराष्ट्रीय संस्था रेड क्रास और रेड क्रिंसेट सोसायटी के अनुसार, बाढ़ के कारण करीब 10 हजार लोग लापता हैं। आपदा मामलों के मंत्री हिचेम चिकीओत ने बताया, मैं डेरना के विनाशकारी बाढ़ को देखकर लौटा हूं। चारों तरफ शव बिखरे पड़े हैं। अस्पतालों में शव रखने की जगह कम पड़ रही है। क्षति की वास्तविक संख्या बहुत बड़ी है।












