घोसी विधानसभा उपचुनाव: सपा दिख रही भाजपा को पटखनी देते हुवे, सपाजनो में उत्साह की लहर, राष्ट्रीय समता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पोती ओम प्रकाश राजभर के तस्वीर पर कालिख

शाहीन बनारसी (इनपुट: प्रमोद कुमार और मुकेश यादव)

डेस्क: घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बढ़त बना रखी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 24272 मतों से बढ़त बना रखी है। 20वे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 77994 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 53722 वोट प्राप्त हुए हैं।

दूसरी तरफ अपनी हार को निकट देख कर सत्तारूढ़ भाजपा के अंदर उदासी भी दिखाई दे रही है। सपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय समता पार्टी ने ओम प्रकाश राजभर के तस्वीर पर कालिख पोती है। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अति उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी भी चालू कर दिया है। अकेले घोसी ही नही बल्कि पूर्वांचल में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। यह नए गठबंधन ‘इंडिया’ की संभावित जीत बताया जा रहा है।

बताते चले कि मतगणना स्थल के अंदर जाने के लिए चार गेट बनाए गए हैं। आठ बजते ही इन गेटों से अंदर जाने से पहले पोलिंग एजेंट, अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी। इससे पहले, सुरक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर एएसपी महेश सिंह अत्रि ने खुद चारों गेट का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की। वही उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। किसी के समर्थन में भी पार्टी नहीं उतरी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *