गोरखपुर: भतीजे ने 60 वर्षीय चाचा की पीट-पीट कर किया हत्या

ईदुल अमीन
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर में एक भतीजे ने रिश्ते का क़त्ल कर दिया। दरअसल, बेलीपार इलाके के एक गांव में कल बुधवार को एक भतीजे ने अपने 60 वर्षीय चाचा को पीट-पीट कर मौत के घात उतार दिया। आरोप है कि चाचा को भतीजे पर बहू से अनैतिक संबंध का शक था और दोपहर में बहू का पीछा करने लगा। इस दौरान अचानक आए भतीजे से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

तभी भतीजा आ गया और फिर उसने अपने पति पर हमला कर दिया। जान बचाकर लहूलुहान हालत में वह भागकर घर आए और आपबीती सुनाने लगे। इस बीच पट्टीदारी के तीन लोगों ने भी पति पर हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
बेलीपार थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।











