किंग खान की फ़िल्म ‘जवान’ ने पार किया 900 करोड़ की कमाई का आंकड़ा

मो0 सलीम
डेस्क: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग यूं ही नहीं कहा जाता। एक्टर की फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी शानदार है। अब किंग खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। 7 सितंबर को दस्तक दे चुकी मूवी में शाहरुख खान का डबल रोल है जिसमें एक्शन रोमांस और भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है।

ऐसे में अब हम जवान के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 18वें दिन मूवी ने 15.69 करोड़ का कलेक्शन किया है।











