मिर्जापुर: विद्यालय परिसर में बिजली गिरने से सात बच्चे झुलसे, कई उपकरण भी जले

रेहान अहमद
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले मिर्जापुर में कल एक विद्यालय परिसर में बिजली गिरने से हादसा हो गया। हादसा पटेहरा कला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का है जहाँ रविवार को रात साढ़े आठ बजे गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर सात विद्यार्थी झुलस गए। सभी विद्यार्थियों को उपचार के लिए सीएससी पहुंचाया गया। बिजली गिरने से विद्यालय के उपकरण भी जल गए।

डॉ0 वाजिद जमील ने बताया कि बिजली की चपेट में आकर झुलसे सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चे ठीक हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने बताया कि झुलसे हुए सभी विद्यार्थियों का इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चे ठीक हैं।











