न्यूजीलैंड: भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.0 रही तीव्रता

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: न्यूजीलैंड के दक्षिण द्वीप के केंद्र में गेराल्डिन के पास 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। सरकारी भूकंपीय मॉनिटर जियोनेट के मुताबिक प्रारंभिक रिपोर्टों से कोई चोट या क्षति का संकेत नहीं मिला है। बताते चले कि इस साल देश में सबसे बड़ा भूकंप बुधवार यानी आज सुबह 11 किमी की गहराई में आया। जियोनेट ने कहा कि 14,000 से अधिक लोगों ने झटके महसूस होने की सूचना दी है, जिनमें से कुछ उत्तर में उत्तरी द्वीप के ऑकलैंड तक हैं।

बताते चले इससे पहले न्यूजीलैंड में 4 मार्च को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई थी। पीटीडब्ल्यूसी के मुताबिक यह भूकंप न्यूजीलैंड के उत्तर में प्रशांत क्षेत्र में आया था। हालांकि भूकंप से जानमाल का नुकसान नही हुआ था। वहीं न्यूजीलैंड में 15 फरवरी को भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था।











