एक बार फिर फूटा फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री गुस्सा, बोले- ‘फिल्म के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है जैसे उसका कोई अस्तित्व…’

शिखा प्रियदर्शिनी
डेस्क: एक बार फिर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा फूटा। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द वैक्सीन वॉर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था और अब ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स से जितना भी पैसा कमाया था वो अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर को बनाने में लगा दिया था जिसके बाद वह दिवालिया हो गए हैं।

विवेक ने इस सिचुएशन के बारे में बात करते हुए कहा कि अपनी फिल्म की खुद फंडिंग करना ही इसका समाधान है। रिलीज की लिस्ट में हमारी फिल्म का नाम ही नहीं है जैसे हम हैं ही नहीं है। अगर हमारा अस्तित्व ही नहीं है तो कौन हमारी फिल्म को फाइनेंस करेगा। ऐसी सिचुएशन में कुआं खुद खोदना पड़ता है और पानी निकालना पड़ता है। बता दें द कश्मीर फाइल्स की तरह द वैक्सीन वॉर को भी विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और राइमा सेन अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में 28 सितंबर को रिलीज हो रही है।











