असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए रमेश बिधूड़ी का बयान आया है, मगर हम असल मुद्दे को भटकने नही देंगे: राहुल गांधी

तारिक़ खान
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी सरकार रमेश बिधूड़ी जैसे नेता के आपत्तिजनक बयान का इस्तेमाल असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। उन्होंने विधूड़ी के बयान को राजनैतिक प्लान बताया है और कहा है कि असल मुद्दे पर जनता का ध्यान केन्द्रित न हो जाए इसीलिए ऐसे बयान आते है।

राहुल ने कहा कि हम बीजेपी को असल मुद्दों से ध्यान नहीं भटकाने देंगे। गुरुवार को संसद के विशेष सत्र में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली की धार्मिक पहचान को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बयान के अगले दिन खुद राहुल गांधी दानिश अली से मिलने पहुंचे थे।











