स्वीडन में कुरआन जलाये जाने के बाढ़ भड़की हिंसा में तीन गिरफ्तार

मो0 सलीम
डेस्क: स्वीडन में कुरआन जलाने के बाद भड़की हिंसा के मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। रविवार को इराक़ी नागरिक सलवान मोमिका ने कुरआन की एक प्रति जलाई थी। इसके बाद देश में हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने कहा है कि माल्मो शहर में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

कुरआन को इस्लाम में पवित्र किताब माना जाता है। मोमिका के कुरआन को फाड़ने के बाद मध्य-पूर्व समेत इस्लामिक देशों की तीखी प्रतिक्रिया आई थी। मुस्लिम देशों ने स्वीडन पर ऐसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए कहा था। कुरआन जलाने की घटनाओं पर क़ाबू पाने के लिए हाल ही में डेनमार्क ने कहा था कि वो ऐसे प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए क़ानून लाने पर विचार कर रहा है।











