तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाया कश्मीर का मुद्दा

संजय ठाकुर
डेस्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया। अर्दोआन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा 78वें सत्र में दुनिया भर के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने के लिए कश्मीर में शांति बहाल करनी होगी। ये शांति भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत और सहयोग के ज़रिए ही स्थापित होगी।”












