गज़ा पर इजराइली हमले के बीच हमास भी दाग रहा है इसराइल पर मिसाइल

मो0 शरीफ
डेस्क: इसराइली सेना की ओर से लगातार बमबारी के बीच हमास ने शुक्रवार को भी इसराइल पर रॉकेट दागे। हमास ने कहा है कि उसने इसराइल के सुदूर उत्तर में स्थित शहर सैफ़ेड पर मिसाइल दागी हैं। हालाँकि इजराइली सेना ने इस राकेट की पुष्टि तो किया है, मगर साथ ही कहा है इसको इंटरसेप्ट कर लिया गया है।












