भाजपा मुहम्मद बिन तुगलक की तरफ इतिहास बदल रही है: ममता बनर्जी

ईदुल अमीन
डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के घर ईडी की तलाशी के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने भाजपा सरकार की तुलना मुहम्मद बिन तुगलक से करते हुए कहा कि वह इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है।
#WATCH कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "आज वे(भाजपा) सत्ता में हैं, मैं सत्ता में हूं लेकिन हमेशा आप सत्ता में नहीं रहेंगे… हम इतिहास नहीं बदल सकते हैं, वे इतिहास को बदल रहे हैं, पुस्तक के नाम बदल रहे हैं। योगी जी की लिखी हुई किताबे भेज दी, किसी को पता… pic.twitter.com/q8f8lX2Pdl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2023
ममता बृहस्पतिवार को अपने कालीघाट स्थित आवास के पास पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने यूनेस्को की हेरिटेज सूची में शामिल होने के बाद शांतिनिकेतन स्थित विश्व भारती विश्वविद्यालय में लगे शिलालेख से रवींद्रनाथ ठाकुर का नाम हटाने का जिक्र करते हुए इस मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने विवि प्रबंधन को शिलालेख में बदलाव के लिए 24 घंटे का समय दिया है। उन्होंने स्कूली पुस्तकों में इंडिया की जगह भारत लिखने के फैसले की भी आलोचना की। ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बदले की भावना से राजनीति करते हुए इतिहास बदलने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले देशभर में विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी की छापेमारी का गंदा खेल खेल रही है। ममता ने सवाल किया कि आखिर भाजपा के नेताओं के घरों की तलाशी क्यों नहीं ली जा रही है? मुख्यमंत्री ने ईडी की आलोचना करते हुए कहा कि सांसद अभिषेक बनर्जी से वर्ष 1981-82 के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। उस समय अभिषेक का जन्म भी नहीं हुआ था।











