ब्रेकिंग न्यूज़: सीरिया में मिलेट्री एकेडमी के कार्यक्रम में ड्रोन से हमला, 100 से अधिक की मौत, मृतकों में अधिकतर महिलाए और बच्चे शामिल

मो0 कुमेल
डेस्क: सीरिया के पश्चिमी शहर होम्स के मिलिट्री एकेडमी पर हुए ड्रोन हमले में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की ख़बर है। ड्रोन हमले के वक़्त एकेडमी में ग्रेजुएशन सेरेमनी में नए रंगरूटों के परिवार, महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।












