भूकंप से तबाही झेल रहे अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, फिर महसूस हुए 4.6 तीव्रता के झटके

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: अफगानिस्तान में लगातार भूंकप के झटके आ रहे हैं। आज सुबह एक बार फिर अफगानिस्तान भूकंप के झटकों से दहल गया। National Center for Seismology के मुताबिक, इस बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। ये भूकंप सुबह 06 बजकर 39 मिनट पर आया। भूकंप की गहराई तकरीबन 50 किलोमीटर धरती की सतह के नीचे थी।

बताते चले कि अफगानिस्तान में यह इस हफ्ते का दूसरा भूकंप है। इससे पहले 11 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं, 7 अक्टूबर को पश्चिमी अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता के दो भूकंपों में कई लोग मारे गए थे। आपदा प्राधिकरण के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुल्ला ने बताया था कि भूकंप और उसके बाद आए झटकों का सबसे ज्यादा असर हेरात प्रांत के जेंदा जन जिले के चार गांवों पर पड़ा था।











