ईडी ने अदालत से कहा संजय सिंह नही कर रहे जाँच में सहयोग, अदालत ने संजय सिंह की 3 दिन और बढाया रिमांड अवधी

मो0 सलीम
डेस्क: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की हिरासत अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में पांच दिन रहने के बाद उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। ईडी ने अदालत में बताया कि सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं इसलिए उनकी हिरासत अवधि बढ़ाई जाए।












