हमास का दावा: उसने इसराइली सैन्य ठिकानों पर किया ड्रोन से हमला
मो0 कुमेल
डेस्क: हमास इसराइल युद्ध के बीच इजराइल लगातार गज़ा पर हमले कर रहा है। वही इसराइल का दावा है कि हमास भी इसराइल पर राकेट से अटैक जारी रखे हुवे है। इस दरमियान अब हमास ने दावा किया है कि उसने इज़रायली सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से हमले किये है।
हमास की सशस्त्र शाखा, अल-क़सम ब्रिगेड, टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहती है कि उसने इज़रायली बलों पर दो ड्रोन हमले किए। एक ने हत्ज़ेरिम बेस पर स्थित इज़रायली वायु सेना की इकाइयों को निशाना बनाया, जबकि दूसरे ने तस्लीम सैन्य अड्डे पर स्थित इज़रायली सेना के सिनाई डिवीजन के मुख्यालय पर हमला किया। इज़रायली सेना के रेडियो ने गाजा पट्टी के साथ बाड़ के करीब, नीर ओज़ और ईन हाबेसोर के दक्षिणी समुदायों में एक संदिग्ध ड्रोन घुसपैठ की चेतावनी की पुष्टि की।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..