ईरान ने किया फलिस्तीनी लडाके ‘हमास’ का समर्थन, कहा मुबारक हो, हम यरूशलम और फलिस्तीन की आज़ादी मिलने तक उनके साथ है

अजीत शर्मा
डेस्क: इसराइल पर हमास द्वारा हुवे हमले में मरने वालो की संख्या बढ़ कर 70 हो गई है। इसकी पुष्टि इसराइल सरकार ने किया है। वही 500 से अधिक लोग घायल हुवे है। ‘हमास’ का दावा है कि उसने इसराइल पर 5 हज़ार राकेट दागे है। इसराइल सरकार ने कहा है कि ये युद्ध है और दुश्मनों की इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।












