लेबनान के सशस्त्र संगठन हिज़्बुल्लाह ने इसराइली ड्रोन गिराने का किया दावा

अजीत शर्मा
डेस्क: लेबनान के सशस्त्र संगठन हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इसराइली ड्रोन को मार गिराया है। बताते चले इसराइल-हमास में शुरू हुए इस संघर्ष के बाद पहली बार हिज़्बुल्लाह ने ऐसा कोई दावा किया है।

हिज़्बुल्लाह ने कहा कि सात अक्टूबर को शुरू हुए संघर्ष के बाद अब तक उसके 46 लड़ाके मारे गए हैं और 43 घायल है। हिज़्बुल्लाह ने कहा कि उसने अब तक 42 प्वॉइंट्स से 84 हमले किए हैं। वही इसराइल का कहना है कि अब तक कम से कम सात इसराइली सैनिक मारे गए हैं।











