बैंकाक के प्रचलित शापिंग माल में नाबालिग द्वारा अंधाधुंध फायरिंग से एक की मौत, 6 अन्य घायल, हमलावर हुआ गिरफ्तार

अनुराग पाण्डेय
डेस्क: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक शॉपिंग मॉल में हुई गोलीबारी में केवल एक की मौत हुई है। इससे पहले इमरजेंसी सेंटर की डायरेक्टर ने मीडिया से कहा था कि हमले में तीन लोग मारे गए हैं। समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मॉल के बाहर मीडिया को संबोधित करने वाले पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि अब मरने वालों और घायलों की संख्या तब बताई जाएगी, जब इसकी पुष्टि कर ली जाए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने रॉयटर्स को बताया कि उन्हें छह-सात बार गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी।











