शाहरुख खान को y+ सुरक्षा, मिली थी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी

मो0 कुमेल
डेस्क: महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है। शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने फैसला लेते हुए शाहरूख खान की सुरक्षा बढ़ा दी है।












