डोली धरती, काँप उठा इंसान: दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलो में महसूस हुवे भूकंप के तेज़ झटके, भूकंप के केंद्र नेपाल में कई इमारते क्षतिग्रस्त, देखे तस्वीरे

शाहीन बनारसी
डेस्क: दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के इलाकों में अभी भूकंप के तेज झटके आज महसूस किए गए हैं। जोर के झटके लगते देख लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 बताई जा रही है। भूकंप का झटके दोपहर दो बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह का अप्रिय समाचार सामने नहीं आया है।

लखनऊ के साथ ही उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बरेली समेत अन्य जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल में जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था। झटके यूपी-दिल्ली समेतर कई राज्यों में महसूस किए गए।
नेपाल में था इस भूकंप का केंद्र, कई इमारते क्षतिग्रस्त, भूस्खलन से कई मार्ग अवरुद्ध हुवे
इस भूकंप का केंद्र नेपाल के बझांग के चैनपुर में था। ये भूकंप 6.3 तीव्रता का था। मिल रही जानकारी के अनुसार नेपाल में आए इस भूकंप के तेज़ झटके में कई इमारते क्षतिग्रस्त हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भूकंप के बाद बझांग इलाके के विज़ुअल शेयर किए हैं, जिसमें कई इमारतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त दिख रही हैं।












