वाराणसी: चौक पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर वाहन चोर, चोरी की 2 बाइक हुई बरामद

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चौक पुलिस को वाहन चेकिंग के दरमियान एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब दो शातिर वाहन चोरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस सिंह ग्राम चेवार पश्चिम, और प्रवीण कुमार केराकत, जौनपुर के निवासी है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को अदालत में पेश किया, जहा से अदालत द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 दुर्गेश सरोज, कमाण्ड सेन्टर सिंगरा, दिनेश कुमार पाल चौकी प्रभारी काशीपुरा, राकेश कुमार, हे0का0 यशवन्त सिंह, सुनील सरोज, का0 शैलेन्द्र सिंह, का0 पवन कुमार त्रिपाठी और अंकित कुमार वर्मा शामिल थे।











