चोरी गई टोटो सहित शातिर वाहन चोर चढ़ा मंडुआडीह पुलिस के हत्थे

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: मंडुआडीह थाना क्षेत्र से रविवार को चोरी गई टोटो के प्रकरण में मंडुआडीह पुलिस ने चोरी की टोटो सहित शिवपुरवा महमूरगंज निवासी प्रदुम्मन गिरि पुत्र मदनलाल गिरि को कल मंगलवार की शाम 7 बजे गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल खुलासा घटना के महज़ 48 घंटो के भीतर कर दिया है।

मामले की विवेचना के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दर्जनों कैमरों की निगरानी करते हुवे अभियुक्त की शिनाख्त कर जरिया मुखबिर कल मंगलवार की शाम लगभग 7 पकड़ कर उसके पास से चोरी गई टोटो सही सलामत बरामद कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्यवाही कर आज अदालत में पेश किया, जहा से अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।











