हमास-इसराइली जंग में जारी युद्ध विराम में अब शुरू हुआ बंधको और बंदियों की अदला बदली का सिलसिला, 13 इसराइली बन्धको को हमास ने छोड़ा, साथ ही 12 थाईलैंड के नागरिको को बिना शर्त छोड़ा

शाहीन बनारसी
डेस्क: इसराइल हमास जंग के बीच आज से शुरू हुवे युद्ध विराम में इसराइली मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ देर पहले 13 इसराइली बन्धको को हमास ने रिहा कर दिया है। वही साथ ही हमास ने 12 थाईलैंड के नागरिक जिनको बंधक बनाया था को बिना शर्त रिहा कर दिया है।


बंधको के के परिजन पिछले सात हफ़्तों से इनकी रिहाई का इंतज़ार कर रहे हैं। दूसरी ओर इसराइल की जेलों से फ़लस्तीन के 39 क़ैदियों को वेस्ट बैंक में रिहा किया जा रहा है। इन क़ैदियों में 24 महिलाएं और 15 किशोर उम्र के लड़के हैं। इसराइल और ग़ज़ा के बीच हुए चार दिनों के अस्थाई युद्धविराम के तहत दोनों पक्षों के बंदियों की रिहाई हुई है। जिसमे इसराइली जेलों में बंद कुल 300 फलस्तीनी बंदियों को इसराइल रिहा करेगा और उसके बदले में हमास 50 बंधको को रिहा करेगा। थाईलैंड निवासी बंधक उन 50 की शर्तो से अलग है।











