मऊ: सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या

मुकेश यादव
मऊ: जनपद के चिरैयाकोट में एक युवक की गोली मार कर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। मृतक आबदोपुर का निवासी था। घटना बाइक सवार बदमाशों द्वारा कारित बताया जा रहा है।

युवक की हत्या के बाद गांव में हंगामा शुरू हो गया। युवक के परिजन मौके पर पहुंच युवक के शव से लिपट कर दहाड़े मारकर रोने लगे। वही शव को ले जाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी होने पर मौके पर एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। किसी तरह युवक के शव को पुलिस ने एंबुलेंस में डाला और पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।











