राजस्थान चुनाव में भाजपा नेता के विवादित बयान, ‘किस तरह से मस्जिदें और किस तरह से गुरुद्वारे बना कर यहां छोड़ दिए, ये आगे चलकर हमारे लिए नासूर बन जाएगा’ पर EC ने थमाया नोटिस, कहा तीन दिन में दे जवाब

मो0 कुमेल
डेस्क: राजस्थान चुनाव में भाजपा नेता द्वारा अपने विधायक उम्मीदवार के समर्थन में मस्जिद और गुरुद्वारा को लेकर दिए गए बयान की चतुर्दिक आलोचना के बीच आज गुरूवार को चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस थमाते हुवे कहा है कि तीन दिन में इसका जवाब दे अन्यथा एकतरफा कार्यवाही किया जाएगा।


वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि ‘आज चुनावी सभा के भाषण में मेरे द्वारा मस्जिद-मदरसों की जगह गुरुद्वारे साहेब के बारे में गलत शब्दों का जो प्रयोग किया गया है उसके लिए बहुत आहत हूं। मैं पूरे सिख समाज से हाथ जोड़ कर क्षमा मांगता हूं।’ संदीप दायमा ने गुरुद्वारे पर दिए बयान पर वीडियो जारी कर माफ़ी मांगी है। लेकिन, वह मस्जिदों को लेकर दिए बयान पर मौन हैं। बीजेपी नेता संदीप दायमा के बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए तिजारा-खैरथल के रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में जवाब पेश नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।











