कोर्ट में पेशी पर आए अभियुक्त पुलिस की अभिरक्षा में दीवार फांद कर हुआ फरार, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर कोर्ट में पेशी पर आया पिहानी हरदोई निवासी करण उर्फ बबलू पुलिस की अभिरक्षा से दीवार फांद कर कोर्ट से फरार हो गया। मुजरिम के फरार होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। जहां पुलिस की अभिरक्षा में भागे अभियुक्त उसके बाद पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

वही कोर्ट परिसर में मौजूद एडवोकेट राजीव पांडे ने पुलिस की बड़ी लापरवाही बताया है अभियुक्त के फरार हो जाने की जानकारी सामने आने के बाद महकमे में हडकंप मच गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह ने बताया है की इस मामले मे जिन पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आई है, उन पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल मुजरिम की तलाश कर रही है।











