चोरी के मोबाइल संग शातिर चोर चढ़ा लंका पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: थाना प्रभारी लंका शिवाकांत मिश्रा ने नेतृत्व में लंका पुलिस ने कल देर रात चौरा माता मंदिर के पास से जरिया मुखबिर सुचना के शातिर चोर राजू खान को चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है। राजू खान इसके पूर्व भी चोरी के मामले में आरोपी है।

पुलिस द्वारा गिरफ्त में आये अबियुक्त ने अपना नाम राजू खान पुत्र स्व0 शहनवाज खान निवासी साकेत नगर, नरिया, बताया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उसके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन के बारे में पूछने पर बताया कि ये मोबाइल फोन चोरी का है, जिसको मैने एक घर से चुराया था।











