अफगानिस्तान बना अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक

ईदुल अमीन
डेस्क: दुनिया भर में हेरोइन नामक नशीला पदार्थ बनाने में अफ़ीम का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इसके उत्पादक देशो में सबसे बड़ा उत्पादक देश अफगानिस्तान रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक़, अब म्यांमार अफ़ीम उत्पादन के मामले में अफ़ग़ानिस्तान को पीछे छोड़कर दुनिया में पहले स्थान पर आ गया है।

इस रिपोर्ट के लेखक जेरेमी डगलस ने कहा है, ‘साल 2021 के फरवरी महीने में हुए सैन्य तख़्तापलट के बाद से आर्थिक, सुरक्षा और शासन में व्यवधान अभी भी दूरदराज के क्षेत्रों में किसानों को जीवन यापन करने के लिए अफीम की ओर ले जा रहे हैं।’











