केंद्र सरकार ने लोकसभा में बताया ’तमिलनाडु, तेलंगाना सहित 10 राज्यों ने सीबीआई जाँच हेतु केद्र को प्रदान अपनी सहमती वापस लिया’, पढ़े किन राज्यों ने सहमती वापस लिया

आदिल अहमद
डेस्क: केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि तमिलनाडु और तेलंगाना समेत दस राज्यों ने केंद्रीय जांच ब्यूरो से अपने क्षेत्राधिकार वाले इलाके में किसी मामले की जांच करने को लेकर दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली है।

कार्मिक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि पंजाब, झारखंड, केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मिज़ोरम, तेलंगाना, मेघालय और तमिलनाडु ने सीबीआई से ये जनरल कंसेंट वापस लिया है।











