चुनावी नतीजे: बदलते आकडे के बीच भाजपा को मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत, छत्तीसगढ़ में पलट रही सरकार भाजपा को मिल रहा बहुमत, राजस्थान में कायम रहेगा रिवाज, भाजपा स्पष्ट बहुमत को अग्रसर, तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत के तरफ



तेलंगाना की बात करे तो यहाँ भाजपा को पिछले चुनावो के मुकाबिल 7 सीटो का फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। यहाँ भाजपा 8 सीट पर अपनी बढ़त फिलहाल बनाये हुवे है जबकि कांग्रेस को 63 सीट पर बढ़त हासिल हुई है। वही बीआरएस का सफ़र 41 सीटो तक सीमित नज़र आ रहा है। यहाँ एक बड़ा नुक्सान एआईएमआईएम को दिखाई दे रहा है जो महज़ 6 सीट पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है। जो ओवैसी बंधुओ के लिए एक बड़ा झटका है।
दूसरी तरफ दो बड़े राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश के नतीजो पर आ रहे रुझानो की बात करे तो मध्य प्रदेश में भाजपा 161 सीट पर बढ़त बनाते हुवे प्रचंड बहुमत हासिल करती हुई दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस महज़ 66 सीट पर बढ़त बनाये हुवे है। दूसरी तरफ राजस्थान अपना रिवाज कायम रखते हुवे सत्ता परिवर्तन करता हुआ दिखाई दे रहा है। यहाँ भाजपा को स्पष्ट 112 सीट पर बढत के साथ बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वही कांग्रेस एक झटके में 72 सीट पर सिमट रही दिखाई दे रही है।











