छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ़ के दो जवान घायल

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारसूर थाना क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ़ के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। दंतेवाड़ा पुलिस के मुताबिक़, घायल जवान ख़तरे से बाहर हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के दौरान भी धमतरी में सीआरपीएफ की टीम पर नक्सली हमला हुआ था। गश्त पर निकले सीआरपीएफ और डीआरजी की टीम पर नक्सलियों ने एक के बाद एक IED ब्लास्ट किए।











