इसराइल हमास जंग: हमास के स्वास्थ्य विभाग का दावा ‘गज़ा में अब तक 18,205 आम फलस्तीनियों की हुई मौत

तारिक़ खान
डेस्क: हमास के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सात अक्टूबर से शुरू हुए इसराइल के साथ युद्ध में अब तक 18,205 फ़लस्तीनियों की मौत हो चुकी है। ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक़, इसराइली कार्रवाई में अब तक 49,605 लोग घायल भी हुई हैं।

इस इलाक़े में विशाल इमारतें, दुकानें और घनी आबादी है। ख़ान यूनिस में अभी भी काफ़ी लोग मौजद है। इसराइली सेना ने आज सुबह ही पर्चे फेंककर ख़ान यूनिस में रहने वाले लोगों से अल-मवासी नामक इलाक़े की ओर जाने को कहा है। लेकिन वह एक काफ़ी छोटा इलाक़ा है और वहां पर किसी तरह का आधारभूत ढांचा भी नहीं है। वहीं, ख़ान यूनिस में स्थित एक अस्पताल के निदेशक ने मुझे बताया है कि उनके कर्मचारी घायलों की बढ़ती संख्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में इलाज़ में काम आने वाली चीज़ों की मात्रा भी कम होती जा रही है।











