क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के लोगों से की मुलाक़ात, बोले ‘ईसाई समुदाय से मेरा रिश्ता बहुत पुराना’

तारिक़ खान
डेस्क: क्रिसमस के मौक़े पर पीएम मोदी ने ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाक़ात की है और एक समारोह में शिरकत की। इस मौक़े पर पीएम मोदी ने कहा, ‘ईसाई समुदाय से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। मैं जब गुजरात का सीएम था, तब मैं ईसाई समुदाय के गुरुओं से मिला करता था। जहां से मैं चुनाव लड़ता था, वहां अच्छी ख़ासी संख्या में ईसाई रहते थे।’

VIDEO | PM Modi attends a Christmas event in Delhi. pic.twitter.com/u7vmS1IPQW
— Press Trust of India (@PTI_News) December 25, 2023
पीएम मोदी कहते हैं ‘आज़ादी की लड़ाई में कई ईसाई शामिल थे। गांधी जी ने खुद बताया था कि असहयोग आंदोलन की परिकल्पना सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रिंसिंपल सुशील कुमार की छत्रछाया में रची गई थी। ईसाई समुदाय ने समाज को दिशा देने में निरंतर अहम भूमिका निभाई। आपकी कम्युनिटी गरीबों और वंचितों की सेवा में हमेशा आगे रही है।’











