सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने सीजेआई का ध्यानाकर्षण करवाने को लिखा पत्र, कहा संवेदनशील मुकदमो की बदली जा रही सुनवाई करने वाली बेंच

आफताब फारुकी
डेस्क: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को एक खुला पत्र लिखने हुए मुकदमों की लिस्टिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। यह खुला पत्र आज चर्चा का विषय भी है। इस पत्र में सीजेआई का ध्यान इस तरफ आकर्षित करवाया जा रहा है कि संवेदनशील मामलो सहित कई केसों को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई कर रही बेंचो से हटाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी बेंच के मुख्य जज के किसी और पीठ की अगुवाई करने पर कुछ मामलों को उनके पास रहने देने के बजाय सहयोगी न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध किया गया। ज्ञात हो कि सीजेआई मास्टर ऑफ रोस्टर होते हैं जो मामलों को बेंच को निर्दिष्ट करते हैं।











