संसद में धुआ छोड़ने वाले लगा रहे थे नारे, जाने कैसा था वह धुँआ, देखे वीडियो संसद में ऐसा करने वाली गिरफ्तार नीलम ‘ऐसा क्यों किया’ के जवाब में क्या बताया

फारुख हुसैन
डेस्क: लोकसभा के अंदर दो लोगों की ओर से रंगीन धुआँ छोड़ने के साथ-साथ संसद भवन के बाहर भी दो लोगों की ओर से रंगीन धुआँ छोड़ा गया है। भारतीय संसद के बाहर बुधवार दोपहर रंगीन धुआँ छोड़ने के मामले में एक महिला और पुरुष को पकड़ा गया है। लोकसभा में दर्शकदीर्घा से कूदे दो लोगों को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है। बाहर नारे लगा रहे दोनों लोगों को संसद की सुरक्षा में लगे सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
संसद में घुसने वाली नीलम का दर्द आप सबको सुनना चाहिए ,
मेरा नाम नीलम है, मैं बेरोजगार हूँ , ये सरकार तानाशाह है , हमलोग़ों की आवाज़ नहीं सुनी जाती है , सड़क पर लाठियों से पीटा जाता है इसलिए हमलोगों ने ये रास्ता चुना , pic.twitter.com/MZxuI6f3K4
— Nargis Bano (@NargisBano70) December 13, 2023
एक वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी नीले रंग की ड्रेस पहने महिला को पकड़कर ले जाती दिख रही हैं। इस दौरान ये महिला नारे लगाती सुनाई दे रही है। वीडियो में इस महिला को नारे लगाते सुना जा सकता है, ‘भारत माता की जय, तानाशाही बंद करो, जय भीम-जय भारत, संविधान बचाओ। महिलाओं पर अत्याचार नहीं चलेगा।’

इस दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘आज ही संसद पर हमला हुआ था। हम सबने उस मारे गए लोगों को श्रद्धांजिल दी। आज के ही दिन ये घटना कैसे घट गई। क्या हम सावधानी नहीं बरत रहे हैं।’ टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भी सुरत्रा को लेकर चिंता जाहिर की। इस पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा, ‘कई बार ओपन हाउस में अपने सदन की चर्चा करना ठीक नहीं है। मैं आप सबको बुला रहा हूं जो आपके सुझाव होंगे, उनको माना जाएगा।’











