महिला भूमिहार समाज (नव्या क्लब) ने किया कंबल वितरण

मो0 सलीम
वाराणसी: ठंड को देखते हुए शहर के मलिन बस्ती ग्रामसभा डाफी, नारायणपुर बनवासी बस्ती, नुआव बाईपास रोड दलित बस्ती. दुर्गा कुंड वृद्धाश्रम में ठंड से बचने के लिए महिला भूमिहार समाज (नव्या क्लब) की तरफ से कंबल व शाल वितरण किया गया।

भूमिहार समाज की महिलाओ की जागरूकता को देखते हुए लोगों द्वारा सराहनीय कदम बताया जा रहा है। मौके पर डा0 अनुपमा राय, डा0 राजलक्षमी राय, शुभ्रा सिंह, अमिता राय, प्राची राय, वंदना सिंह, सौम्या. प्रियंका, प्रज्ञा सिंह, अंकिता सिंह सोनिया, मंजू, गीता राय, अंकिता आदि मौजूद थी।











