लखीमपुर खीरी: क्या दुधवा में पांच प्रजातियों के हिरन की संख्या में आई है गिरावट ? बोले दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ‘नही, ऐसा नही है, हिरन अकेले में विचरण करते है और अधिकतर जंगल के अन्दर रहते है

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा पर मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व हिरण की पांच प्रजातियों के लिए अपनी पहचान रखने वाला एकमात्र टाइगर रिजर्व है। भारत में कुल आठ प्रकार की हिरण की प्रजातियां पाई जाती हैं. जिनमें दुधवा में ही पांच प्रकार की प्रजाति पाई जाती है जिनमें बारहसिंघा, सांभर, चीतल, पाढ़ा, काकड़ की प्रजाति शामिल हैं। जिनको देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक दुधवा पहुंचते हैं और यही नहीं विशेषज्ञ भी दुधवा पहुंचकर उनकी विशेषताओं की जानकारी जमा करते हैं।













