स्कूल का पिलर गिरने से दो सफाई कर्मी गम्भीर रूप से घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत के जूनियर हाईस्कूल के मुख्य द्वार के का पिलर अचानक टूट जाने से जहां लोहे का गेट गिरकर अलग हो गया, वहीं नगर पंचायत के दो सफाई कर्मी मनोज कुमार सफाई नायक (45) व सुरेंद्र कुमार सफाई कर्मी (47) गिरे पाए की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम शुरु होने से पूर्व ही घट गयी। ये सफाईकर्मी स्कूल परिसर की साफ-सफाई करते हुए मुख्य द्वार तक पहुंचे हुए थे। चिकित्सक की माने तो सफाईकर्मी की स्थिति काफी चिन्ता जनक बताई गयी है।











