यौन उत्पीड़न से जुड़े मानहानि केस में पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को देना होगा 8.33 करोड़ डॉलर का हर्जाना, जाने क्या है मामला

संजय ठाकुर
डेस्क: अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को लेखिका ई जीन कैरल की मानहानि के मुकदमे में 8.33 करोड़ डॉलर का हर्जाना देने को कहा गया है। उन पर राष्ट्रपति रहते कैरल की मानहानि करने का आरोप था। ज्यूरी ने इस मानहानि मामले में फै़सला सुनाते हुए कहा है कि उन्हें कैरल को भावानात्मक तौर पर चोट पहुंचाने और उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के लिए हर्जाने के तौर पर 1.83 करोड़ डॉलर देने होंगे।

इससे पहले के सिविल फ्रॉड केस में एक ज्यूरी ने पाया था कि कैरल का यौन उत्पीड़न हुआ था। लेकिन ये केस कैरल के बारे में 2019 में की गई ट्रंप की टिप्पणियों से जुड़ा था। सोशल मीडिया पर उन्होंने लगातार कैरल को निशाना बनाया था।











