पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने भ्रष्टाचार के केस में सुनाई 14 साल की सज़ा

मो0 कुमेल
डेस्क: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को अदालत ने 14 साल की सज़ा सुनाई है। एक दिन पहले ही इमरान ख़ान को साइफ़र मामले में 10 साल की सज़ा हुई थी। सज़ा के बाद बुशरा बीबी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

इमरान ख़ान कहते आए हैं कि उनके ख़िलाफ़ अधिकांश मामले राजनीति से प्रेरित हैं। इमरान ख़ान को ये सज़ा पाकिस्तान में आम चुनाव से कुछ सप्ताह पहले हुई है। इमरान ख़ान के चुनाव लड़ने पर पहले ही रोक लग गई है।
इमरान ख़ान को पिछले साल अगस्त में गिरफ़्तारी के बाद से ही जेल में रखा गया है। उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सुनवाई के दौरान रिमांड पर रखा गया था। दोनों पर आरोप है कि प्रधानमंत्री रहते हुए को मिले तोहफ़ों को दोनों ने निजी मुनाफे़ के लिए बेच दिया था।











